शनिवार, 18 मार्च 2017

शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ले सकते है ये 5 बडे़ फैसले

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के सीएम पद के लिए योगी आदित्यनाथ के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है. योगी आदित्यनाथ ने भी राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद उत्तर प्रदेश को सुशासन के राज पर चलाने की बात कही है. लेकिन सवाल ये है कि योगी आदित्यनाथ सीएम पद की शपथ लेने के बाद किन मुद्दों को प्राथमिकता देंगे. बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र में किसानों की कर्जमाफी, अवैध कत्लखानों को बंद करने और एंटी रोमियो दल जैसे मुद्दों को जगह दी थी. ऐसे में यूपी के नए सीएम इन मुद्दों को प्राथमिकता दे सकते हैं. किसानों की कर्जमाफी बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में ‘सभी लघु और सीमान्त किसानों के फसली कर्जमाफी’ को सबसे खास जगह दी है. ऐसे में सीएम योगी रविवार को शपथ लेने के बाद फसली कर्ज माफ करने का ऐलान कर सकते हैं. इसके साथ ही गन्ना किसानों का पैसा 14 दिन के भीतर दिए जाने की व्यवस्था कर सकते हैं. अवैध कत्लखाने बंद होंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी हर चुनावी रैली में अवैध कत्लखाने बंद करवाने का वादा किया. ऐसे में योगी आदित्यनाथ यूपी के 316 बूचड़खानों को बंद कराने का फैसला ले सकते हैं. एंटी रोमियो दल पर काम बीजेपी के एजेंडे में एंटी रोमियो स्क्वायड भी काफी ऊपर है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो दल बनाने पर भी विचार शुरू हो गया है. कट्टर हिंदूवादी नेता की छवि वाले योगी आदित्यनाथ इस फैसले पर जल्द ही काम शुरू कर सकते हैं. राम मंदिर पर भी काम होने की संभावना बीजेपी के मेनीफेस्टों में राम मंदिर निर्माण का जिक्र नहीं है लेकिन योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने और भारी बहुमत की स्थिति में राम मंदिर एक बार फिर बीजेपी के एजेंडे में शामिल हो सकता है." - शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ले सकते हैं ये 5 बड़े फैसले http://tz.ucweb.com/3_1f7xV

कुर्सी मिलतें ही योगी ने के सामने रखी बडी शर्त ,पीयम ने हंस कर कहा OK

लखनऊ आखिरकार यूपी की सियासत के सबसे बड़े सवाल पर विराम लग गया। 11 मार्च को आए चुनावी परिणाम के बाद से ही यूपी में सीएम के की कुर्सी को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन शनिवार को लोकभवन में हुई विधायकों की बैठक में यूपी के कद्दावर नेता और पांच बार गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ के नाम पर अगले सीएम के लिए मुहर लग गई। बैठक में मौजूद सूत्रों की मानें तो इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सबसे ज्यादा मजा तब आया जब अपने नाम का ऐलान होते ही योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को काफी बड़ा राज्य बताते हुए पीएम मोदी के सामने एक अजब शर्त रख दी। हालांकि, इस शर्त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हंसते-हंसते हामी भर दी। योगी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलते ही उन्होने दो उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने की बात कही। जिस पर पीएम मोदी समेत तमाम विधायकों ने हामी भर दी। योगी का कहना था कि चूँकि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और इसे अकेले संभालना कठिन काम है। बता दें, योगी की इस शर्त के बाद उत्तर प्रदेश में एक मुख्यमंत्री होने के साथ साथ दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे। जिसके बाद यूूपी का राजनीतिक इतिहास भी बदल जाएगा। क्योंकि इतिहास में पहली बार होगा जब किसी राज्य में दो एक मुख्यमंत्री समेत दो डेप्युटी सीएम होंगे। दो उपमुख्यमंत्री में पहला नाम दिनेश शर्मा और दूसरा नाम यूपी के भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का है।" - कुर्सी मिलते ही योगी ने मोदी के सामने रखी बड़ी शर्त, पीएम ने हंस कर कहा OK http://tz.ucweb.com/3_1f6vL

योगी आदित्यनाथ होगें युपी के मुख्यमंत्री केशव मौर्य और दिनेश शर्मा होगें डिप्टी CM

करीब एक हफ्ते तक माथापच्ची के बाद यूपी के सीएम के नाम पर बीजेपी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लग गई है, यानी योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री होंगे. कल दोपहर सवा दो बजे लखनऊ में योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी होगी, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे. इसके अलावा 50 हजार लोगों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है. कॉनक्लेव अपडेट्स: - जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को आमंत्रण भेजा गया है. - एनडीए के सभी सहयोगी दलों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. - सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा: वेंकैया नायडू - शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे. - रविवार को दोपहर 2.15 बजे लखनऊ के स्मृित उपवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा. - वेंकैया नायडू ने कहा कि योगी आदित्यनाथ रविवार को यूपी के सीएम पद की शपथ लेंगे. - यूपी के प्रभारी वेंकैया नायडू ने विधायक दल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी आदित्यनाथ के नाम का ऐलान किया. - केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा डिप्टी सीएम होंगे. - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योगी आदित्यनाथ को बधाई दी. - लखनऊ में चल रही बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है. सभी विधायक बैठक से बाहर निकल रहे हैं. - बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया. - योगी आदित्यनाथ के समर्थकों में उत्साह का माहौल. - योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे. विधायक दल की बैठक में मुहर लगी. - विधायक दल की बैठक में विधायकों ने योगी आदित्यनाथ का ताली बजाकर किया स्वागत. - योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बढ़ाई गई. - लखनऊ में विधायक दलों की बैठक शुरू हो गई है. ...इसलिए CM की रेस में सबसे आगे निकल गए योगी आदित्यनाथ -लखनऊ के VVIP गेस्ट हाउस में योगी आदित्यनाथ और यूपी बीजेपी के प्रभारी वेंकैया नायडू के बीच खत्म हो गई है. दोनों विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए निकले - गेस्ट हाउस में चल रही बैठ में हिस्सा लेने के लिए अनुप्रिया पटेल और केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे. -विधायक दल की बैठक से पहले लखनऊ के VVIP गेस्ट हाउस में योगी आदित्यनाथ और यूपी बीजेपी के प्रभारी वेंकैया नायडू के बीच इस वक्त एक बैठक चल रही है. -इस बीच अब योगी आदित्यनाथ सीएम की सबसे में सबसे आगे बताये जा रहे हैं. जबकि खबर मिल रही है कि बीजेपी यूपी में दो लोगों को डिप्टी सीएम बना सकती है. PHOTOS: योगी आदित्यनाथ बाघ के बच्चे के साथ, बाकी तस्वीरें भी जबर्दस्त आदित्यनाथ ने की थी अमित शाह से मुलाकात इससे पहले यूपी में सीएम पद को लेकर जारी रस्साकसी के बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सांसद आदित्यनाथ को चार्टर प्लेन से दिल्ली बुलाया. दोनों के बीच दिल्ली में सीएम चेहरे को लेकर बातचीत हुई. इससे पहले शनिवार सुबह केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के घर पहुंचे. इस दौरान मौर्य के साथ बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा भी मौजूद थे. इसके अलावा शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के नाम सीएम के तौर पर सामने आ रहे थे.

शुक्रवार, 17 मार्च 2017

क्यों बने सबकी पसंद मनोज सिन्हा जाने उनकी पाँच खुबियाँ

यूपी में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बीजेपी के अंदर माथापच्ची हो रही थी. कई केंद्रीय मंत्री से लेकर राज्य ईकाई के नेताओं के नाम सामने आ रहे थे. इस बीच खबर खबर आ रही है कि मनोज सिन्हा के नाम पर पार्टी के अंदर आम सहमति बन गई है. मनोज सिन्हा के नाम पर PMO से हरी झंडी मिली है. मिल रही जानकारी के मुताबिक मनोज सिन्हा के नाम का औपचारिक ऐलान शनिवार को किया जाएगा. दरअसल शनिवार को लखनऊ में बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है. जिसमें मनोज सिन्हा के नाम पर मुहर लगाई जाएगी. जबकि 19 मार्च को पीएम मोदी की मौजूदगी में दोपहर करीब सवा दो बजे उत्तर प्रदेश की नई सरकार शपथ लेगी. 1. छात्र नेता का बैकग्राउंड मनोज सिन्हा संचार मंत्री, रेल राज्य मंत्री के साथ-साथ एक सिविल इंजिनियर भी हैं. सिन्हा आईआईटी बीएचयू के छात्र रहे हैं. बीएचयू में छात्र नेता के तौर पर वे काफी सक्रिय रहे. 2. मोदी से करीबी रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं. पीएम मोदी और मनोज सिन्हा के बीच आरएसएस के दिनों से ही अच्छे संबंध हैं. जब मोदी प्रचारक थे तब मनोज सिन्हा के गांव आते थे. पीएम मोदी जब गुजरात के सीएम थे तब वह मनोज सिन्हा का प्रचार करने गाजीपुर जाया करते थे. 3. साफ सुथरी छवि आईआईटी बीएचयू से पढ़े मनोज सिन्हा की छवि काफी साफ सुथरी है. मनोज सिन्हा राजनीति में सक्रिय रहे और सिन्हा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष भी थे और साल 1996 में सिन्हा पहली बार सांसद बने थे. विवादों से अक्सर दूर रहने वाले मनोज सिन्हा मोदी सरकार में अहम रोल निभा रहे हैं. 4. मनोज सिन्हा के काम से मोदी खुश प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में पिछली मुलाकात में सिन्हा के काम और रेल मंत्री के रूप में काफी सराहना की थी और कहा था कि मनोज सिन्हा ने पूर्वी उत्तर प्रदेश विशेषकर वाराणसी के विकास के लिए बढ़िया काम किया है. 5. सरल स्वभाव मनोज सिन्हा लोकसभा में तीन बार भाजपा सांसद रहे हैं वह लोअर हाउस में गाजीपुर का प्रतिनिधित्व करते हैं. मनोज सिन्हा भूमिहार जाति से हैं. मनोज सिन्हा अपने सरल स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं.

गुरुवार, 16 मार्च 2017

BSNL:2GB DATA प्रतिदिन और अनलिमिटेड कालिंग @339

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने रिलायंस जियो से मिल रही चुनौतियों से निपटने के लिये आकषर्क योजना लाई है। कंपनी ने 339 रुपये में 2 जीबी 3 जी डाटा प्रतिदिन और अपने नेटवर्क पर मुफ्त असीमित कॉल की योजना पेश की है। बीएसएनएल ने एक बयान में कहा, ‘‘विशेष शुल्क वाउचर 339 रुपये में ग्राहक बीएसएनएल नेटवर्क पर असीमित कॉल कर सकेंगे और 2 जीबी डाटा प्रतिदिन उपयोग कर सकेंगे। इसकी वैधता 28 दिन के लिये होगी।’’ पेशकश 90 दिन के लिये है।जियो एक अप्रैल से लेगा पैसे रिलायंस जियो 31 मार्च तक एक जीबी 4जी डाटा प्रतिदिन और सभी नेटवर्क पर असीमित कॉल की सुविधा मुफ्त दे रही है। एक अप्रैल से रिलायंस जियो के ग्राहक जियो प्राइम सेवा का विकल्प चुनते हैं तो उन्हें 31 मार्च 2018 तक असीमित डाटा और कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके लिये उन्हें एक बार 99 रपये पंजीकरण शुल्क के रूप में और 303 रुपये प्रति महीने देने होंगे। बीएसएनएल ने कहा कि 2जीबी डाटा प्रतिदिन उद्योग में अबतक की सबसे अच्छी पेशकश है। नई योजना के तहत बीएसएन ग्राहकों को अन्य नेटवर्क पर प्रतिदिन 25 मिनट का मुफ्त कॉल की सुविधा मिलेगी। उसके बाद उन्हें 25 पैसे प्रति मिनट का भुगतान करना होगा।" - http://tz.ucweb.com/3_16RMF

IPL 2017 गवास्कर स्टैंड 800 रूपये सचिन स्टैंड 8000,रूपये

"आईपीएल : गावस्कर स्टैंड 800 रु, सचिन स्टैंड 8000 रु Live Aaryaavart 16 Mar. 2017 23:37 मुंबई ,16 मार्च, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम मुंबई इंडियंस ने आगामी 10 वें सत्र के लिये यहां वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिये गुरुवार को टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। स्टेडियम में जहां सुनील गावस्कर स्टैंड की कीमत 800 रुपये है वहीं सचिन तेंदुलकर हास्पिटेलिटी स्टैंड की कीमत 8000 रुपये निर्धारित है। टिकटों का आज शुरू हुयी बिक्री में मुंबई इंडियंस के आधिकारिक साझेदार जियो मनी के उपभोक्ताओं के लिये है जबकि अन्य लोगों के लिये 22 मार्च से टिकट उपलब्ध रहेंगे। राेहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल में अपने अभियान की शुरूआत छह अप्रैल को पुणे के खिलाफ करेगी जबकि वह अपना पहला घरेलू मैच नौ अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलेगी। कारपोरेट बॉक्स टिकट की कीमत 12 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये के बीच होगी। बाक्स आफिस टिकट की बिक्री की तारीख बाद में घोषित की जायेगी। मुंबई इंडियंस का तीसरा घरेलू मैच 16 अप्रैल को गुजरात लायंस के खिलाफ होगा और यह पूरी तरह रिलायंस फाउंडेशन एजुकेशन फार आल को समर्पित होगा। मुंबई इंडियंस इस मैच के लिये पूरा स्टेडियम अपने एनजीओ पार्टनरों के सुविधाओं से वंचित बच्चों के लिये आरक्षित रखेगा।" - आईपीएल : गावस्कर स्टैंड 800 रु, सचिन स्टैंड 8000 रु http://tz.ucweb.com/3_15tik

आटोबायोग्राफी करेगी लांच एक्ट्रेस आशा पारेख होगें कई खुलासे

"अब सदाबहार एक्ट्रेस आशा पारेख अपनी ऑटोबायोग्राफी करेगी लांच, होंगे कई खुलासे! India.com 16 Mar. 2017 23:31 10 अप्रैल को सबके सामने आएगी ‘द हिट गर्ल’ 13 ऋषि कपूर और करण जौहर के बाद अब बॉलीवुड की एवरग्रीन हिरोइन आशा पारेख भी ऑटोबायोग्राफी लांच करने की तैयारी में जुट गई है। यानि एक बार फिर खबरों का बाजार गर्म होनेवाला है। क्योंकि अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘द हिट गर्ल’ से आशा पारेख अपने जीवन से जुड़े कई रहस्यों से पर्दा उठाने की तैयारी में हैं। जी हां, हाल ही में ऋषि कपूर और करण जौहर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी लांच की जिसमे उनकी लाइफ से जुड़ी कई ऐसी अनसुनी घटनाएं सामने आई जिसने बॉलीवुड गलियारों में हल्ला मचा दिया। ऐसे में अब 10 अप्रैल को आशा पारेख भी अपनी ऑटोबायोग्राफी को लांच करने जा रही है। । जागरण डॉट कॉम की खबर के मुताबिक आशा पारेख अभिनेता सलमान खान के साथ मिलकर अपनी इस खिताब का विमोचन करेंगी। लेखक खालिद मोहम्मद के साथ मिलकर लिखी गई आक्षा पारेख की यह ऑटोबायोग्राफी 260 पेज की है। जिसमे उनकी जिन्दगी से जुड़े कई खुलासे किये गए है। टेलीविज़न से लेकर सेंसर बोर्ड तक के बारे में कई बातें इस किताब में लिखी गई हैं। इसके साथ ही आशा पारेख ने ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के साथ काम ना कर पाने के दुःख को भी इस किताब में बयां किया है। । 60 और 70 के दशक में आशा पारेख ने एक बाद एक कई हिट फिल्में दी। कटी पतंग, जिद्दी, तीसरी मंजिल, प्यार का मौसम और मेरे सनम जैसी कई फिल्मों से इस सदाबहार हिरोइन ने सबका दिल जीता। इसके अलावा आशा पारेख सेंसर बोर्ड की हेड भी रह चुकी है। ऐसे में देखना होगा कि आशा पारेख अपनी इस किताब से अपनी लाइफ और फिल्म इंडस्ट्री से जुडी कौन कौन सी अनसुनी बातें सबके सामने लाती है।" - अब सदाबहार एक्ट्रेस आशा पारेख अपनी ऑटोबायोग्राफी करेगी लांच, होंगे कई खुलासे! http://tz.ucweb.com/3_15noy