बुधवार, 27 दिसंबर 2017

Bollywood ki movie jinda tigher ne kamayi

Box Office Day 2: टाइगर ज़िंदा है ने इतने कमाए कि यकीन करना मुश्किल है
Jagran 27 Dec 2017, 01:29
  Jagran
Followers 451634
Follow

मुंबई। सलमान खान की सुपर-एक्शन फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के पहले दो दिन में धमाकेदार कमाई कर ली है। फिल्म का कलेक्शन अब 70 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
अली अब्बास ज़फर निर्देशित फिल्म टाइगर ज़िंदा है ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपने रिलीज़ के दूसरे दिन 35 करोड़ 30 लाख रूपये का कलेक्शन किया। ये पहले दिन के 34 करोड़ 10 लाख रूपये के कलेक्शन से एक करोड़ 20 लाख रूपये ज़्यादा है। दो दिन में फिल्म का कलेक्शन 69 करोड़ 40 लाख रूपये हो गया है। टाइगर ज़िंदा है को क्रिसमस का चार दिनों का एक्सटेंडेड वीकेंड मिला है और तीसरे दिन ही अगर फिल्म 100 करोड़ पार कर ले तो कोई हैरानी वाली बात नहीं लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि टाइगर ज़िंदा है ने इसी साल आई कबीर खान निर्देशित ट्यूबलाइट के वीकेंड कलेक्शन 64 करोड़ 77 लाख रूपये को सिर्फ़ दो दिनों में पीछे छोड़ दिया है।

साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाले सलमान खान के लिए ये एक तरह से अपने चाहने वालों को सॉलिड क्रिसमस गिफ़्ट है। लेकिन सबसे बड़ी बात ये कि सलमान खान को दर्शक जिस जॉनर में पसंद करते हैं, इस बार उनके सुपरस्टार ने वो बाज़ी अपने हाथ में रखी। एक्शन, सलमान की पहली पसंद है। इसी एक्शन के कारण सलमान ने फिल्म वांटेड से बॉलीवुड में अपना 'पुनर्जन्म ' पाया। फिल्म ट्यूबलाइट में उन्होंने इमोशन का दांव खेला, जो उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा था। करीब दो घंटे 41 मिनट की इस फिल्म में डेढ़ सारे मुल्कों की सैर, सीक्रेट मिशन , कटरीना कैफ़ के साथ 'बर्फ़ीला' रोमांस, न्यू-एज सुपर-एसॉल्ट मशीनगन्स और करारे एक्शन हैं। करीब 150 करोड़ (प्रिंट और पब्लिसिटी छोड़ कर ) में बनी और देश भर में साढ़े चार हजार से ज़्यादा स्क्रीन्स में रिलीज़ की गई टाइगर ज़िंदा है, साल 2014 में इराक में आतंकवादी संगठन आई एस आई एस के हाथों बंधक बनाई गई 25 नर्सों को छुड़वाने का मिशन है।
* साल 2012 में रिलीज़ हुई एक था टाइगर ने पहले दिन 32 करोड़ 93 लाख रूपये और दूसरे दिन 14 करोड़ 55 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।
* ट्यूबलाइट को पहले दिन 21 करोड़ 15 लाख रूपये और दूसरे दिन 23 करोड़ 50 लाख रूपये मिले थे।
* टाइगर ज़िंदा है को दो दिन में यूके से दो करोड़ 70 लाख, ऑस्ट्रेलिया से एक करोड़ 96 लाख और न्यूज़ीलैंड से 80 लाख 12 हजार रूपये का कलेक्शन हुआ है।

सलमान खान न सिर्फ़ इस साल आई बाहुबली -द कन्क्लूजन (हिंदी डब ) के 41 करोड़ रूपये की ओपनिंग को पार करने से चूक गए बल्कि अपनी ही दो फिल्मों प्रेम रतन धन पायो (40 करोड़ 35 लाख ) और सुल्तान ( 36 करोड़ 54 लाख) के पहले दिन के कलेक्शन को भी नहीं क्रॉस कर सके।

गुरुवार, 7 दिसंबर 2017

अयोध्या की मोस्ट जानकारी , पढ़ने के बाद whatsapp,सभी सोसल networking पर शेयर करना। न भुले

राम जन्मभूमि vs बाबरी मस्जिद : ऑनलाइन वोटिंग में आखिर जीत कौन रहा है !
Ichowk
जहां एक ओर \'राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद\' मामला सुप्रीम कोर्ट में है, वहीं दूसरी ओर कुछ शरारती तत्व गलत तरीके से इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

यूपी के अयोध्या का 'राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद' मामला कई सालों से विवाद का विषय बना हुआ है. इसका समाधान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई किया जाना तय हुआ है. लेकिन जहां एक ओर यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है, वहीं दूसरी ओर कुछ शरारती तत्व गलत तरीके से इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए शरारती तत्वों ने कई फर्जी वेबसाइट भी बना दी हैं. इन वेबसाइट पर सीधे लोगों की राय मांगी जा रही है कि आखिर अयोध्या की विवादित भूमि पर राम मंदिर बनना चाहिए या फिर मस्जिद बनाई जानी चाहिए. अपनी राय के हिसाब से लोगों से वोट की अपील की जा रही है.
क्या कहा जा रहा है वेबसाइट पर?
ये फर्जी वेबसाइट https://jaagoindian.org/ayodhya/ है, जिस पर राम मंदिर और बाबरी मस्जिद की तस्वीरों को एक साथ जोड़कर दिखाया गया है. तस्वीर पर Ram Mandir V/S Babri Masjid लिखा है और पूछा गया है कि अयोध्या में क्या बनना चाहिए? तस्वीर के नीचे वोट करने के लिए एक टैब भी दिया गया है. वोट के लिए तीन विकल्प दिए हैं- राम मंदिर, बाबरी मस्जिद और दोनों. इतना ही नहीं, वोट करने के बाद इस वेबसाइट के लिंक को फेसबुक और वाट्सऐप पर शेयर करने की अपील की गई है. वेबसाइट में नीचे की तरफ इस मैसेज को शेयर करने के लिए लिंक भी दिए गए हैं.

इसी तस्वीर को jaagoindian वेबसाइट पर डाला गया है और लोगों से वोट करने की अपील की गई है.
अप्रैल में बनी थी सरकारी वेबसाइट जैसी फर्जी साइट
ये फर्जी वेबसाइट www.ayodhya-issue.gov-up.in था. बहुत से लोग इन फर्जी वेबसाइट के झांसे में भी आ रहे थे. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि एक वेबसाइट का डोमेन नेम यूपी की सरकारी वेबसाइट (www.up.gov.in) जैसा था. हालांकि, अब सरकारी वेबसाइट जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट www.ayodhya-issue.gov-up.in को बंद कर दिया गया है. इस वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी लगी थी.

फिलहाल सरकारी वेबसाइट जैसी दिखने वाली इस फर्जी वेबसाइट को हटा दिया गया है.
किसने बनाई थी ये वेबसाइट
जब पड़ताल की गई तो पता चला कि सरकार बेवसाइट के जैसी दिखने वाली यह फर्जी वेबसाइट तरुण चौधरी नाम के एक शख्स ने बनाई थी, जो दक्षिणी दिल्ली का रहने वाला निवासी पाया गया. वहीं वेबसाइट की जानकारियों में जो मोबाइल नंबर दिया गया था वह कर्नाटक के अख्तर अली का था. अख्तर अली बेंगलुरु में एक आईटी फर्म चलाते हैं. अख्तर अली से जब इस मामले पर बात करने पर उन्होंने बताया था कि कोई उनके नंबर का गलत इस्तेमाल कर रहा है और इस वेबसाइट से उनका कोई लेना-देना नहीं है. इसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी की थी।

ना करें ऐसे लिंक को शेयर
अगर आपसे भी ऐसी किसी वेबसाइट के लिंक को शेयर करने की अपील की जाती है, तो ऐसा ना करें और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें. दरअसल, अयोध्या की विवादित भूमि का मुद्दा कई साल पुराना है और बेहद संवेदनशील भी है. इस तरह के किसी मैसेज को शेयर करने से धार्मिक भावनाएं भड़क सकती हैं, जो भयानक हिंसा का रूप ले सकती हैं. इतना ही नहीं, अगर आपके किसी मैसेज से ऐसी कोई घटना होती है, तो उसके लिए आप पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है

सोमवार, 30 अक्टूबर 2017

,जानिये भारत मशहूर झिलो के बारे में

अगर आप घूमने फिरने का शौक रखते है तो आपको आज हम बताने जा रहे है, भारत की सबसे खूबसूरत झीलों के बारे में जिन्हे देखना आपके लिए सबसे रोमांचक रहेगा, तो चलिए जानते है इन खूबसूरत झीलों के बारे में जो अपनी खूबसूरती से किसी को भी दीवाना बना सकती है.

डल झील



सबसे पहले हम बात करेंगे कश्‍मीर के श्रीनगर में मौजूद डल झील की जो श्रीनगर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है, इस झील में खूबसूरत रंग बिरंगी नावें नजर आती हैं, हम आपको बताना चाहेंगे कि इन्हें यहां पर शिकारा कहा जाता है. साथ ही ये झील पहाड़ो से घिरी हुई है जिसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है.

गुरुडोंगमार झील



गुरुडोंगमार झील चारो ओर बर्फ के पहाड़ों से ढकी हुई है जो की सिक्‍कम में मौजूद है यह जगह आप को जन्‍नत का एहसास देगी, हिमालय की गोद में बनी इस झील की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी, यहां का पानी शीशे की तरह साफ है.

पिछोला झील



राजस्थान के उदयपुर की खूबसूरती में चार चाँद लगाती है यह पिछोला झील जिसे महाराण उदय सिंह द्वतीय ने बनवाया था साथ ही इस झील में दो द्वीप हैं और दोनों पर महल बने हुए हैं, जिसे देखना आपके लिए काफी रोमांचक रहेगा.

 सूरज ताल



हिमाचल प्रदेश स्थित सूरज ताल हरे पानी की खूबसूरत झील है, इस झील में सूरज की रौशनी पड़ते है इस झील की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. इस झील की खूबसूरती कुछ शब्‍दों में बयां करना मुमकिन नहीं है.

ये भी पढ़े

पेट दर्द से हैं परेशान तो आजमाएं यह नुस्खे

इन 5 तरीकों से बनायें अपनी आँखे खूबसूरत

नई टोल नीति में यात्रियों को मिलेगी राहत



न्यूज़ ट्रैक पर हम लिखते है आपके लिए कुछ मज़ेदार और बातें जो आपको रखेगी स्वस्थ और तंदुरस्त

शनिवार, 21 अक्टूबर 2017

ग्राम पंचायत के कार्य

ग्राम पंचायत के कार्य

ग्राम पंचायतों का मुख्य कार्य ग्रामीण विकास में सहयोग करना तथा ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सभा में निर्णय की प्रक्रिया में आम आदमी को जोड़ना है। बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 के अनुसार ग्राम पंचायतों को निम्न कार्य आवंटित किए गए हैं :-
• संसाधनों के प्रबंधन व उत्पादन संबंधी कार्य
• ग्रामीण व्यवस्था व निर्माण संबंधी कार्य
• मानवीय क्षमता वृध्दि संबंधी कार्य
• कृषि तथा कृषि विस्तार
• सामाजिक और फार्म वनोद्योग,लघु वन उत्पाद, र्इंधन और चारा
• पशुपालन, दुग्ध उद्योग व मुर्गी पालन
• मछली पालन
• खादी, ग्राम तथा कुटीर उद्योग
• ग्रामीण स्वच्छता एवं पर्यावरण
• ग्रामीण गृह निर्माण
• पेयजल व्यवस्था
• सड़क, भवन, पुल, पुलिया, जलमार्ग
• विद्युतीकरण एवं वितरण
• गैर परम्परागत ऊर्जा स्रोत
• जनवितरण प्रणाली
• सार्वजनिक संपत्ति का रख-रखाव
• बाजार तथा मेले
• ग्रामीण पुस्तकालय तथा वाचनालय
• खटालों, कांजी हाऊस तथा ठेला स्टैण्ड का निर्माण एवं रख-रखाव
• कसाईखानों का निर्माण एवं रख-रखाव
• सार्वजनिक पार्क, खेलकूद का मैदन आदि का रख-रखाव
• सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ादान की व्यवस्था
• झोपड़ियों एवं शेडों का निर्माण तथा नियंत्रण
• सामान्य कार्य के अधीन योजना बनाना एवं बजट तैयार करना, अतिक्रमण हटाना तथा बाढ़- सुखाड़ आदि प्राकृतिक आपदाओं के समय आम जन को सहायता प्रदान करना, गाँव के अनिवार्य सांख्यिकी ऑंकड़ों को सुरक्षित रखना
• धर्मशालाओं, छात्रावासों एवं अन्य वैसे ही संस्थानों का निर्माण एवं उसका रख-रखाव करना
• शिक्षा, प्राथमिक व माधयमिक स्तर तक
• वयस्क तथा अनौपचारिक शिक्षा
• लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
• महिला व बाल विकास
• गरीबी उन्मूलन (गरीबी हटाना)
• कमजोर वर्गो विशेष रूप से अनुसूचित जाति तथा जनजाति का कल्याण
• सामाजिक, सांस्कृतिक तथा खेलकूद को बढ़ावा देना
• शारीरिक एवं मानसिक रूप से नि:शक्त व्यक्तियों के लिए सामाजिक कल्याण
उपरोक्त कार्यों के अतिरिक्त समय-समय पर सरकार द्वारा जो कार्य पंचायत को सौंपे जायेंगे, वह उन्हें कार्यान्वित करेगी।

Indian matdan suchi me name admin ke niyam nirdes

मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन :

* यदि कोई व्यक्ति 1 जनवरी 2010 तक 18 साल पूरे कर लिए हों तो वह मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकता है,
* मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म संख्या-6 का प्रयोग करें,
* फॉर्म-6 के साथ 2 रंगीन अथवा श्याम-श्वेत फोटो जमा करें,
* जन्म प्रमाणपत्र (अर्थात् नगरपालिका/ नगर निगम द्वारा जारी किया गया जन्म प्रमाणपत्र या मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र या स्कूल/ कॉलेज द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र) की फोटो कॉपी जमा करें,
* अपने पते का प्रमाण (अर्थात् बैंक/ डाकघर का मौजूदा पासबुक या राशन कार्ड या पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस/ आयकर मूल्यांकन आदेश अथवा हाल का पानी/ टेलीफोन/ बिजली/ गैस कनेक्शन बिल जो या तो आवेदक के नाम से हो अथवा उसके माता-पिता के नाम से) की फोटो कॉपी अथवा डाक विभाग द्वारा आवेदक के नाम से दिए गए पते पर डाक की प्राप्ति अथवा वितरण के प्रमाण की फोटो कॉपी संलग्न करें।

रविवार, 8 अक्टूबर 2017

Check out Tez, a simple and secure payments app by Google. Make your first payment and we both get ₹51! https://g.co/tez/4S1xH