"योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, 54 केन्द्रों की परीक्षा रद्द, नकल कराने वाले टीचर होंगे सस्पेंड यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सामूहिक नकल कराने वाले विद्यालयों की मान्यता रद्द कराने का फैसला किया है। इतना ही नहीं नकल कराने में लिप्त पाए गए एडेड और सरकारी स्कूलों के शिक्षक और प्रधानाचार्य निलंबित होंगे, वहीं निजी स्कूलों के प्रबंधकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के पुनर्गठन का निर्णय भी लिया गया है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला व मंडलस्तरीय अधिकारियों को इन निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र का प्रबंधक, प्रधानाचार्य या कक्ष निरीक्षक नकल कराने में लिप्त पाया जाए तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। सामूहिक नकल मिलने पर विद्यालयों को काली सूची में डालते हुए मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही भी तत्काल शुरू की जाए। अगर एक ही मैनेजमेंट के कई कॉलेज हैं तो एक में नकल मिलने पर, उसके बाकी कॉलेजों की भी जांच कराने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में सख्ती के कारण अब तक 5.25 लाख विद्यार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं। नकल के मामले सामने आने पर 4 प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। इसी तरह से 327 केंद्र व्यवस्थापकों, 178 कक्ष निरीक्षकों और 70 विद्यार्थियों के खिलाफ भी एफआईआर हुई है। 54 केंद्रों पर परीक्षा रद्द की गई है, जबकि 57 सेंटर डिबार किए गए। " - नकल के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, 54 केंद्रों की परीक्षा रद्द http://tz.ucweb.com/3_29QVz
बुधवार, 29 मार्च 2017
भोजपुरी डायलाग
1:- हा जो जो हम त उ इन्सान हयी कि ईट क जबाव पत्थर ना,पत्थर के जबाव ईट से देयीला उ का हव ना पत्थर बडा बा आऊर हम बडा़ लोग से सबक लेयईके काम करीला एसे हमे शक्ति मिलेला समझे बे
2:- लोग कहत है कि बंदर आदी क सवाद का जानी |
लेकिन हम कहई कहीला की आदी बंदर क सवाद का जानी ,काहे कि आदी बंदर के ना खा सकेला,बंदर आदी के खा जाई ओके पता चल जाई कि तीत बा की मिठ |
2019 मे भाजपा का केंद्र मे पुर्ण बहुमत से सरकार बनाना तय पढे़ क्यों ?
सुर्य नमस्कार और नमाज़ मिलतेजुलते :योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने बुधवार को सूर्य नमस्कार को नमाज का मिलता जुलता स्वरूप बताते हुए कहा कि कुछ लोगों के समाज को तोड़ने वाली क्रिया के कारण इसका प्रचार नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार में जितने आसन और मुद्राएं आती हैं वह मुस्लिम बंधुओं के नमाज पढ़ने की क्रिया से मिलती-जुलती है। लेकिन इस बात का किसी ने प्रचार नहीं किया। मुख्यमंत्री ने राजधानी के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय योग महोत्सव में बुधवार को विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा, “कुछ लोगों को योग में नहीं भोग में विश्वास है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने समाज को तोड़ा है और जाति धर्म के आधार पर बांटा है। योग कई बीमारियों में लाभप्रद है। योग करने वाला व्यक्ति शुरू से अंत तक पूरी तरह स्वस्थ रहता है। उप्र सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर है। आदित्यानाथ योगी ने साथ ही एक बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने कहा, “लोग साधु-संतों को भीख तक नहीं देते, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे मुख्यमंत्री बना दिया। हम बड़े फैसले लेने में हिचकेंगे नहीं। पूरा उप्र घूमा हूं और इसके सभी बीमारियों का इलाज करूंगा।” योगी ने साथ ही कहा, “जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुझे मुख्यमंत्री बनने की बात बताई तो मेरे पास एक जोड़ी ही कपड़े थे।” योग को देश में अभी तक ज्यादा बढ़ावा नहीं मिलने का कारण पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों को बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव 2014 के पहले आता तो क्या होता? उस समय भी इसे सांप्रदायिक माना जाता। हम सबको यह तय करना होगा कि वास्तव में सांप्रदायिक कौन है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया में योग फैलाया। उसे बढ़ावा दिया। उन्हीं के प्रयास के कारण दुनिया के 192 देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हिस्सा हैं।” गौरतलब है कि तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय समारोह में योगविद शोधपत्र पेश करेंगे। योग, ध्यान, प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद पर व्याख्यान होगा। योग प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिता भी होगी। इसमें तनाव, कुंठा, अवसाद, अनिद्रा, माइग्रेन, रक्तचाप, मधुमेह, अर्थराइटिस, सोराइसिस, कोलाइटिस, हृदय रोग, कैंसर जैसी बीमारियों के उपचार पर सत्र होंगे। 30 मार्च को आर्ट ऑफ लिविंग की वर्कशॉप सुबह छह बजे से होगी।" - सूर्य नमस्कार और नमाज मिलते-जुलते : योगी आदित्यनाथ http://tz.ucweb.com/3_28myF