मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

सुझाव पेट ते किडे खत्म करने के

"यह 1 चमत्कारिक नुस्खा अपनाएं, केवल 2 दिन में पेट के कीड़ों से छुटकारा पाएं Onlymyhealth Hindi 4 Apr. 2017 00:26 पेट में कीड़े होना कोई मामूली समस्या नहीं है। ये बीमारी कई कारणों से हो सकती हैं। संक्रमित भोजन व पेय पदार्थों के सेवन, घरों के आसपास गंदगी, कच्चा भोजन, या दूषित खाना आदि का लम्बे समय तक सेवन करने से पेट में कीड़े होने के चांस ज्यादा रहतेे हैं। पेट में कीड़े होने से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर काफी प्रभाव पड़ता है। आमतौर पर पेट के कीड़ों के लक्षण हर किसी को एक से नहीं होते हैं। ये लक्षण कीड़ों के प्रकार व उनकी संख्या पर भी निर्भर करते हैं। कई बच्चों को स्कूल में पेंसिल, रबड़ और चॉक खाने की आदत होती है। ऐसा करना भी पेट में कीड़े होने का एक बहुत बड़ा कारण है। मुसीबत तब बढ़ती है जब पेट में मौजूद कीड़े अपने अंडे देते हैं और इन अंडों में से भी कीड़े निकलने शुरू हो जाते हैं। अगर आप इस बात का पता नहीं लगा पा रहे हैं कि आपके या आपके बच्चे के पेट में कीड़े हैं या नहीं तो आज हम आपको कुछ खास लक्षण बता रहे हैं। इन्हें पढ़कर आप अंदाजा लगा सकते हैं। पेट में दर्द होना, जरूरत से ज्यादा भूख लगना, वजन का कम होना, कमजोरी होना, पेट में सूजन आना, पैरों में दर्द, नींद में दांतों का आपस में पीसना, होठ सफेद होना, सिर दर्द, शरीर का रंग काला होना और चेहरे पर सफेद चकते पड़ना। इन लक्षणों में से अगर तीन लक्षण भी आपको अपने आसपास महसूस हो रहे हैं तो आज हम इनके लिए जो उपचार बता रहे हैं उसे आप जल्दी लेना शुरू कर दें।" - यह 1 चमत्कारिक नुस्खा अपनाएं, केवल 2 दिन में पेट के कीड़ों से छुटकारा पाएं http://tz.ucweb.com/4_iCXg

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें