बरेली (जेएनएन)। उत्तराखंड सरकार में बाल विकास एवं महिला कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्य ने कहा कि भाजपा का तीन तलाक का मामला मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिलाएगा। यह मुद्दा महिलाओं के हित में है। यही कारण रहा कि उत्तराखंड व यूपी के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा को वोट दिया। अब भाजपा इनके सम्मान के लिए लड़ाई लड़ेगी। उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। राज्यमंत्री रेखा आर्य बरेली में साहू समाज के सम्मान समारोह में शिरकत करने के बाद एक्जीक्यूटिव क्लब में मीडिया से बातचीत कर रही थीं। कुपोषण के सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार बड़ी योजना चला रही है लेकिन पिछली सरकारें उसका लाभ महिला व बच्चों को नहीं दे पाईं। अब उत्तराखंड व उप्र में कोई भी महिला व बच्चे की मौत कुपोषण के कारण नहीं होगी। सरकार की ओर से दिए जाने वाले आहार की मॉनीटङ्क्षरग के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। रिक्त पदों को भी भरने की कोशिश होगी। उत्तराखंड की बिजली से उप्र को रोशन करने के सवाल पर कहा कि अब दोनों प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। सब समस्याएं हल होंगी। उप्र अब उत्तम प्रदेश बनेगा। यहां के सीएम योगी आदित्यनाथ खुद जनता तक पहुंच रहे हैं। समस्याएं सुन रहे हैं। आज तक किसी सीएम ने ऐसा नहीं किया। " - तीन तलाकः भाजपा मुस्लिम महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ेगी http://tz.ucweb.com/4_cWKX
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें